जालंधर में 16 मई वीरवार को गर्मी के मौसम में जनता को बिजली कट से परेशान होना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बिजली सिस्टम में सुधार व अन्य मेंटेनिंस कार्यो के चलते कुछ इलाकों में दस बजें से दोपहर दो बजें बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। फीडरों की सप्लाई बंद होने के कारण संगत सिंह नगर, रोज पार्क, बाबू लाभ सिंह नगर, कबीर नगर व साथ लगते इलाके में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी।







