शिव सेना नेता द्वारा ठगी का धंधा चालू, कबूतरबाजो के पंख कतरने में नाकाम जालंधर Police, प्रशासन की नालायकी से धक्के खाने को मजबूर हो रही जनता
जालंधर ( Aman Bagga ) जालंधर के शिव सेना नेता के संरक्षण में इमिग्रेशन और सपा सेंटर की आड़ में लाखों की कमाई की जा रही है वही दुसरी और न तो पंजाब पुलिस इस शिव सेना नेता के खिलाफ कोई कारवाई कर पा रही है और न ही जालंधर में इमिग्रेशन की आड़ में ठगी का खेल बंद हो रहा है ।
ठगी मारने वाले फर्जी ट्रेवेल एजेंटों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। विदेश जाने के जुनून में युवा और उनके घरवाले अपनी जमापूंजी लुटा रहे हैं। जमीन तक गिरवी रख रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार के नाम पर सिर्फ धोखा मिलता है। और थानों में अधिकतर धक्के , वही शिव सेना नेता करोड़ों रुपए की हराम की कमाई कर चुका है।





