You are currently viewing VVIP इलाके में एनकाउंटर, फायरिंग से दहशत, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के दो शूटरों को Police ने किया काबू, पंजाब के पूर्व MLA के घर पर की थी फायरिंग 

VVIP इलाके में एनकाउंटर, फायरिंग से दहशत, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के दो शूटरों को Police ने किया काबू, पंजाब के पूर्व MLA के घर पर की थी फायरिंग 

पंजाब (Punjab) के फरीदकोट (Faridkot) के पूर्व MLA और कारोबारी दीप मल्होत्रा (Deep Malhotra) के घर पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है.

 

राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज के पास लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई है. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली हैं जिस के बाद गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग के दो शूटर आकाश और अखिल, जो हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं उन्हे दबोच लिया गया है ।

आप को बता दे कि पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रहते हैं. 3 दिसंबर को उनके घर पर फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था.

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर में दोनो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।