जालंधर ( अमन बग्गा ) जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। थाना दो की पुलिस ने गोपाल नगर के पास गाजी गुल्ला इलाके में छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में बत्रा पैलेस के मालिक जोगिंदरपाल उर्फ काला बत्रा,परमेश कुमार, गौरव मेहरा, विनोद कुमार, सुमित और प्रमोद जैन को गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों के पास लगभग 1 लाख रुपए की रिकवरी भी की गई है।


थाना नंबर 2 के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि गाजी गुल्ला रोड पर एक दुकान में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही नरेश कुमार ने एसएचओ गुरप्रीत सिंह को सारी बात बताई। एसएचओ गुरप्रीत सिंह के निर्देशों पर गाजी गुल्ला की दुकान पर छापेमारी की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध गेंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।





