उत्तर प्रदेश के शहर बहराइच की यह घटना हिला देने वाली है. यहां दो परिवारों में शादी की खुशियां मातम के शोर में खो गईं. अपने 22 साल के लड़के की 30 मई को बारात विदा कराके घरवाले 20 साल की लड़की को बहू बनाकर घर लाते हैं. घर में खुशियां छा जाती हैं. शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन एक साथ कमरे में जाते हैं, लेकिन सुबह दोनों का कमरा नहीं खुलता है.






