जालंधर( अमन बग्गा ) जालंधर शहर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान के सहारे ही है। यहां आम जनता की तो बात छोड़ो पंजाब सरकार के मंत्री भी लगता सुरक्षित नही है। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि देर रात बदमाशों ने गुरु रविदास चौक के पास लोकल बॉडी मंत्री पूर्व डीसीपी बलकार सिंह की गाड़ी पर हमला कर दिया।
बदमाशों की हिम्मत तो देखिए उन्होंने मंत्री बलकार सिंह का पीछा उनके घर तक किया। हालांकि गाड़ी समेत 3 बदमाश पुलिस ने पकड़ लिए है मगर 3 फरार हो गए ।






