जालंधर (PLN) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस मौके वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह बुलंद, जसविंदर सिंह आज़ाद, सुमेश शर्मा, अमरप्रीत सिंह, संदीप वर्मा, धरमिंदर सोंधी, मोहित सेखड़ी, पवन कुमार, दलवीर कलोईया व अमरजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
इस मौके प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने 42 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे पंजाब न्यूज़ चैनल (न्यूज पोर्टल) के चीफ एडिटर सरदार जसविंदर सिंह आजाद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए DMA के चीफ एडवाइजर व बेहद चर्चित सोशल मीडिया जालंधर नामक फेसबुक को चला रहे सक्रिय व मेहनती युवा पत्रकार मोहित सेखड़ी को DMA के सेक्रेटरी पद की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र, आइ.डी. कार्ड और व्हीकल स्टिकर दिए।
इस अवसर पर DMA के जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, चेयरमैन प्रदीप वर्मा और प्रधान अमन बग्गा ने बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के हकों के लिए लंबे समय से कार्य कर रही है और हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारों का साथ देती है। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसी बातें सामने आती हैं कि सरकारी विभागों के अहंकारी व भृष्ट अधिकारी और समाज में कुछ असमाजिक तत्व पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो कि बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नही है। ऐसे लोगो को हम मुँह तोड़ जवाब देते आए हैं और आगे भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ धक्केशाही ना हमने कभी बर्दाश्त की है व ना ही हम कभी बर्दाश्त करेंगे।
वही इस मौके मुख्य सलाहकार जसविंदर सिंह आज़ाद ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। हमारे साथ सिर्फ पंजाब के ही नहीं बल्कि अब अन्य राज्यों के पत्रकार भी जुड़ रहे हैं। जल्द ही डिजीटल मीडिया एसोसिएशन एक राष्ट्रीय स्तर की एसोसिएशन बनकर उभरेगी। उन्होने ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर DMA संस्था हमेशा ही डटकर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आएगी तो हम सभी उक्त पत्रकार के हक में मैदान में चट्टान की तरह डट कर खड़े होंगे।
इस अवसर पर मोहित सेखड़ी ने कहा कि डीएमए एक परिवार है जब भी हमारे किसी भी सदस्य पर कोई मुसीबत आती है हम उस समस्या का मिलकर मुकाबला करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए हम किसी भी आसुरी शक्ति से लोहा लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा व मान सम्मान हमारी हमेशा प्राथमिता रही है। इस मौके जसविंदर सिंह आजाद ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें दोबारा इस सम्मानीय संस्था का चीफ एडवाइजर नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के पत्रकारों को कुछ लोग पत्रकार नहीं समझते व उनको फील्ड में काम करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने हम जैसे सभी पत्रकारों का हाथ पकड़कर हमें सम्मान के साथ पत्रकारिता करने का अनुभव कराया है। मैं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का तहे दिल से आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा वह मुझे सेवा का मौका दिया है।