जालंधर ( PLN ):- जालंधर में सुबह-सुबह इंकम टैक्स की ओर से 2 ज्वैलर्स के शोरूम व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई है। आईटी विभाग की टीम दस्तावेज खंगलाने में जुटी हुई है।
जिमखाना क्लब के सामने शहर के नामी निक्कामल ज्वैलर्स और सरदारी लाल ज्वैलर्स पर छापामारी की। वहीं लुधियाना केमनी राम बलवंत राय के भी आईटी विभाग ने दबिश दी है।टीमों ने इनके व्यापारिक प्रतिष्ठान, रिहायशी ठिकानों एवं दफ्तरों पर छापेमारी कर रिकार्ड की जांच की जा रही हैं। वही इस मौके कई दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है।
हर बार की तरह इस बार फिर इंकम टैक्स अधिकारी रेड के संबंध में कुछ भी बताने के लिए तैयार नही है उन का कहना है कि जांच के बाद ही पता चला पाएगा कि कितनी अघाेषित संपत्ति सामने आई है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी कोई जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि आईटी विभाग की टीम ने 5 जगहों पर दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस रेड में लुधियाना के अलावा जालंधर, चंडीगढ़ और अन्य शहरों से आए अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं।





