You are currently viewing जालंधर वेस्ट में नगर निगम ने अवैध बन रही कमर्शियल बिल्डिंग का रुकवाया काम, मालिकों को जारी किया नोटिस

जालंधर वेस्ट में नगर निगम ने अवैध बन रही कमर्शियल बिल्डिंग का रुकवाया काम, मालिकों को जारी किया नोटिस

जालंधर( अमन बग्गा ) जालंधर वेस्ट हलके में नगर निगम ने बड़ी कारवाई करते हुए अवैध निर्माण को रोकने के लिए कामर्शियल बिल्डिंग बना रहे मालिक को नोटिस जारी किया है। वीर बबरीक चौक के पास बन रही कमर्शियल बिल्डिंग के निर्माण कार्य को निगम कमिश्नर के आदेश पर ATP की तरफ से रोक लगा दी गई है।

एमटीपी नीरज भट्टी के मुताबिक नगर निगम को शिकायत मिली थी कि वीर बबरीक चौक के पास स्थित नगर निगम जोन के दफ्तर के साथ अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण करवाया जा रहा है। शिकायत के बाद एटीपी और इंस्पैक्टर को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था,

 

एमटीपी नीरज भट्टी के मुताबिक वीर बबरीक चौक के पास गुनजीत सिंह, सरलीन कौर औऱ गुरमीत कौर ने अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण शुरू किया है। इसकी शिकायत निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के पास पहुंची। कमिश्नर के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मौके पर जांच की। 

एमटीपी के मुताबिक अवैध निर्माण करवा रहे तीनों लोगों के नाम पर नोटिस जारी किया गया है। अगर इसके बाद निर्माण किया गया तो तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।