जालंधर, (अमन बग्गा )- जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी के नजदीक नागरा गांव के पास बनी करण कालोनाईजर की अवैध कॉलोनी पिछले लम्बे समय से नगर निगम के लिए सवालिया निशान बनीं हुईं थीं। लगातार जालंधर नगर निगम पर सवाल उठ रहे थे कि आखिर किसके दबाव में अवैध कालोनीयों को विभाग नज़रअंदाज कर रहा है।
PLN न्यूज़ लगातार इन अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाता रहा है
वही वीरवार को विभाग ने इस कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए इन अपने पीले पंजे से धव्स्त कर दिया।

मामले बारे जानकारी देते हुए एटीपी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि मकसूदां मंडी के पीछे अवैध कॉलोनी बनाईं गईं हैं। जहां लाखों रुप्ए मरला के हिसाब से प्लाट बेचे जा रहे हैं। उन्होने बताया कि आज विभाग ने अवैध कॉलोनी को डिच भेज कर धवस्त कर दिया है।

वहीं निगम अधिकारीयों ने कहा कि लोगों को ऐसी अवैध कालोनीयों में प्लाट लेने से बचना चाहिए ताकि बाद में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना झेलनी पडे।
वही अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ऐसी अवैध कालोनीयों के खिलाफ महज डिच भेजकर चार ईंटे गिराने से अवैध कॉलोनियों के निर्माण बंद हो जाएंगे।





