लुधियाना ( अमन बग्गा ) पंजाब कबूतरबाजों के पंजे से बाहर नही निकल पा रहा है कबूतरबाजो के पंख कतरने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। ठगी मारने वाले फर्जी ट्रेवेल एजेंटों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है।
विदेश जाने के जुनून में युवा और उनके घरवाले अपनी जमापूंजी लुटा रहे हैं। जमीन तक गिरवी रख रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार के नाम पर सिर्फ धोखा मिलता है। और थानों में अधिकतर धक्के। इतना ही नहीं अवैध तरीके से विदेश जाने के चक्कर में कई युवाओं को जान भी गंवानी पड़ी है। तमाम प्रयासों के बावजूद यह गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा और ठगी का सिलसिला जारी है।





