जालंधर( PunjabLiveNews) पंजाब कांग्रेस के बीच चल रहा सियासी घमासान रुकने का नाम नही ले रहा है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने की बात सामने आने के बाद पंजाब में राजनीति हलचल और तेज हो गई है।
वही नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से कांग्रेसी विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए विधायकों के साथ लगातार बैठकें की जा रही है।
वही आज नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के घर पहुंच कर अवतार हेनरी और विधायक बावा हेनरी के साथ मुलाकात की। और इस के बाद सिद्धू जालंधर में मोहिंदर सिंह केपी के घर पहुंचे यहां रविवार रात 8.30 बजें तक की मिली सूचना है कि मोहिंदर सिंह केपी के संग सिद्धू की बैठक चल रही है।
वही अवतार हेनरी के घर जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह भी मौके पर मौजूद थे।
वही आप को बता दे कि अवतार हेनरी का पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ ज्यादा खास गहरे रिश्ते नही है।
अब देखना यह होगा कि विधायकों के साथ की जा रही मुलाकातें क्या असर दिखाती है। और क्या नवजोत सिंह सिद्धू अपने हक़ में समर्थन जुटा पाएंगे या नही।