You are currently viewing कॉलोनाइजर ने कैप्टन सरकार को लगाया लाखों का चूना, काट डाली अवैध कॉलोनी, JDA अधिकारी बोले – जल्द चलेगा पीला पंजा, दर्ज होगी Fir

कॉलोनाइजर ने कैप्टन सरकार को लगाया लाखों का चूना, काट डाली अवैध कॉलोनी, JDA अधिकारी बोले – जल्द चलेगा पीला पंजा, दर्ज होगी Fir

 

जालंधर(अमन बग्गा) जेडीए के अधिकारियों की आंखों में घुल झोंककर कॉलोनाइजर जालंधर में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों को काट रहे है।
M नाम के कॉलोनाइजर ने अवैध कॉलोनी काट कर रूल एंड रेगुलेशन की धज्जियां उड़ा डाली।

हालांकि JDA की तरफ से कई अवैध कॉलोनियों को काटने वाले कई कॉलोनाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है लेकिन M नाम का कॉलोनाइजर बेख़ौफ़ अवैध कॉलोनियां काट रहा है। वही जब हमने JDA अधिकारियों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जल्द से जल्द अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया जाएगा।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जेडीए की तरफ से अवैध कॉलोनी को तहसनहस करने के लिए पीला पंजा पहुंचता है या नही, और कब तक कॉलोनाइजर पर FIR दर्ज होगी।

जल्द ही PLN न्यूज़ खुलासा करेगा कि जेडीए के किन अधिकारियों की छत्र छाया और संरक्षण की बदौलत शहर कॉलोनी में अवैध कॉलोनियां बन रही है।

बड़ा सवाल यह है कि आखिर अवैध कॉलोनी पर इतना रहम क्यों किया जा रहा है। आखिर इस के पीछे जेडीए के अधिकारियों की नालायकी है या फिर कोई रिश्वतख़ोरी का खेल चल रहा है।

वही दूसरी और विजिलेंस अधिकारियों को जेडीए के अधिकारी नजर क्यों नही आते । उन्हें भी जांच करनी चाहिए कि इस अवैध कॉलोनी को काटने के लिए किन अधिकारियों की जेबों में गुलाबी नोट डाले गए है। जो कि उन्हें अवैध कॉलोनी नजर आनी बन्द हो गयी है।

विजिलेंस को जेडीए अधिकारियों की आय व सम्पति की जांच करनी चाहिए। क्या कुछ दाल में काला है या पूरी दाल ही काली हो चुकी है।

 गौरतलब यह है कि भारी भरकम तनख्वाह लेने वाले विजिलेंस अधिकारियों को अवैध कॉलोनियों की आड़ में हो रही रिश्वतखोरी क्यों नही नजर आ रही।