चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए नाइट कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोविड रिव्यू की मीटिंग में नई गाईडलाइंस जारी की गई। अब नाइट कर्फ्यू के समय रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। इसी के साथ जिम को बंद करने का भी फैसला किया गया है। बता दें कि, लोगों के इकट्ठ में भी बदलाव किया गया है। अब शादी समारोह में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। 20 से ज्यादा लोग इक्कठे हुए तो FIR दर्ज होगी।
नई गाइडलाइन के मुताबिक पंजाब में रविवार को माल, दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा पंजाब में सभी जिम, बार, सिनेमा हाल, कोचिंग सेंटर, स्पा, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 20 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। होटल व रेस्टोरेंट खुलेंगे, लेकिन केवल टेक अवे के लिए।
उधर, राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार को भी बेचैन कर दिया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक रात दिन लगातार पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में महामारी की चौथी लहर ने स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, इसे रोकने के लिए एलजी अनिल बैजल और मैंने यह निर्णय लिया। इस अवधि में आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी और अधिक बेड भी स्थापित किए जाएंगे।




