You are currently viewing आयुर्वेद के प्रसिद्ध डॉ श्रीधर शर्मा के पिता और डॉ भरत बावा के दादा वेद प्रकाश शर्मा जी का 90 वर्ष की उम्र में निधन, आज 12 बजें होगा अंतिम संस्कार

आयुर्वेद के प्रसिद्ध डॉ श्रीधर शर्मा के पिता और डॉ भरत बावा के दादा वेद प्रकाश शर्मा जी का 90 वर्ष की उम्र में निधन, आज 12 बजें होगा अंतिम संस्कार

जालंधर( PLN) आयुर्वेद के प्रसिद्ध डॉ श्रीधर शर्मा के पिता और डॉ भरत बावा के दादा वेद प्रकाश जी दुनिया को अलविदा कह गए है।

90 वर्षीय वेद प्रकाश शर्मा जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जालंधर के एक निजी अस्पताल में उन का इलाज चल रहा था

शुक्रवार सुबह अढ़ाई बजें वेद प्रकाश शर्मा जी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन के निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।

आज होगा अंतिम संस्कार 

आज 16 अप्रैल शुक्रवार दोपहर 12 बजें किशनपुरा चोक के नजदीक पड़ते श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वही 11.30 बजें वेद प्रकाश जी की शव यात्रा जालंधर के उन के निवास स्थान इंदिरा पार्क से रवाना होगी।