You are currently viewing जालंधर में कंटेनर की जोरदार टक्कर के बाद पलटियां खाकर कार के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

जालंधर में कंटेनर की जोरदार टक्कर के बाद पलटियां खाकर कार के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

जालंधर( अमन बग्गा) जालंधर के लम्बा पिंड चौक से पठानकोट चोक की तरफ जाते नेशनल हाइवे पर भयानक एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर 5 पारिवारिक सदस्य रईया जा रहे थे और जैसे ही उन की कार पठानकोट फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी ।

जिस के बाद कार सड़क पर खम्बे से टकरा गई।  हादसा इतना खतरनाक था कि कार आगे से दो फाड़ हो गई। गनीमत ये रहा कि कार में बच्चे समेत सवार पांचों लोग पूरी से सुरक्षित है।

एक दो सदस्य को हल्की चोटें आई है। वही मौके पर थाना 8 पुलिस ने पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।