भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने ‘किसान आंदोलन’ पहुँच कर हिन्दुओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है।
योगराज ने हिन्दुओं को गद्दार करार दिया। जिस के बाद सोशल मीडिया पर योगराज की गिरफ़्तारी की माँग की जा रही है।
योगराज सिंह ने आरोप लगाया कि ‘गद्दार’ हिन्दुओं ने 100 साल मुगलों की गुलामी की।
योगराज सिंह ने कहा, “इनकी औरतें टके-टके के भाव बिकी थीं। हमने ही इनकी औरतों को बचाया।” योगराज सिंह ने वहाँ उपस्थित प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काते हुए कहा कि वो गुजरातियों पर कभी भी भरोसा नहीं करें। उन्होंने कहा कि गुजराती अपनी माँ-बहनों की कसम खा कर पलट जाते हैं।
लोगों ने योगराज के पंजाबी में दिए गए इस भाषण को घृणित करार देते हुए ‘किसान आंदोलन’ की आड़ में हिन्दू और सिखों को आपस में लड़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। खासकर महिलाओं और हिन्दुओं के खिलाफ की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।







