You are currently viewing जालंधर के प्रताप बाग के नजदीक जग्गी नान वाले का तंदूर की लकड़ियों और लोहे की रॉड से हमला कर किया कत्ल.

जालंधर के प्रताप बाग के नजदीक जग्गी नान वाले का तंदूर की लकड़ियों और लोहे की रॉड से हमला कर किया कत्ल.

जालंधर (PLN): प्रताप बाग एरिया से आज सुबह एक बुरी खबर सामने आई है जिसमें प्रताप बाग बिजली घर के सामने जग्गी नान वाले और

उसकी बिल्कुल साथ लगती दुकान भल्ला साइकिल वाले की आपस में पहले तंदूर को लेकर बहस हुई

 

और यह बहस बाजी जल्द ही हिंसक लड़ाई में तब्दील हो गई, जग्गी नान वाले जविन्दर सिंह के बेटे का कहना है कि उनके पिता पर साथ लगती साइकिल वाली दुकान के तीन चार लोगों ने तंदूर के लिए रखी लकड़ियों और रॉड से सिर पर हमला कर दिया ।

 

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए उन्हें पटेल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां कि उनकी मौत हो गई पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और कार्यवाही शुरू कर दी गई है।