
जालंधर ( अमन बग्गा ) कोरोना को हलके में लेने वाले लोगों को सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। अभी भी देश भर में कोरोना का कहर जारी है।
जालंधर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 97 नए केस सामने आए है। वही 6 मरीजों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घँटे में 53 और मरीज ठीक हुए है। अब तक जिले में कुल 16454 केसों में 15134 मरीज ठीक हो चुके है!
वही 512 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल एक्टिव केस 808 मरीज है जिन का इलाज चल रहा है।






