
चंडीगढ़: कोरोना को हलके में लेने वाले लोग सावधान हो जाए क्यों कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू पहले ही कह चुके हैं कि पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर 30 नवंबर से शुरू होगी।
वही पीजीआई के निदेशक जगत राम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक हो सकती है।
पीजीआई के निदेशक जगम राम ने कहा कि प्रदूषण के कारण कोरोना के रोगियों की संख्या में वृद्धि होगी, विशेष रूप से वे जो पहले से ही सर्दी और खांसी के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं, कोरोना की चपेट में जल्द आएंगे।
सर्दी की वजह से लोगों में सर्दी खांसी कफ की समस्या बढ़ेगी और रोगों से लड़ने की ताकत कम होगी। इस वजह से कोरोना का अधिक जोखिम होगा, त्योहारी सीजन के कारण कोरोना बाजारों में भीड़भाड़ के कारण बढ़ सकता है ।
वही दिल्ली में कोरोना की चल रही तीसरी लहर के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मिनी लॉकडाउन की सिफारिश की है,






