
जालंधर( अमन बग्गा ) जालंधर के बस्ती पीरदाद एरिया में पानी के कनेक्शन को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोगों और कांग्रेसी पार्षद लखबीर बाजवा व उन के समर्थकों के बीच खूनी टकराव हो गया जिस के बाद पार्षद लखबीर बाजवा बेटे राहुल बाजवा द्वारा गोली भी चलाई गई । इस खूनी टकराव के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मौके पर भारी पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे थाना बस्ती बाबा खेल के SHO ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी की समस्या को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोग काफी परेशान थे जिस दौरान लोगों की पार्षद और उन के पुत्र के साथ बहस हो गई।
इस दौरान दोनों पक्षो के बीच गालीगलौज शुरू हो गई जिस के बाद दोनों पक्ष आपस मे झगड़ पड़े। इस हाथापाई में दोनों पक्षों के लोगों को गम्भीर चोट लगी है। जिन को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
वही इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के सोनू नामक शख्श का आरोप है कि पार्षद के पुत्र राहुल बाजवा ने उस को पिस्तौल का बट मार कर घायल किया है।
SHO अनिल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि राहुल बाजवा ने खुद की सुरक्षा को देखते हुए हवा में फायर किया है।
गनीमत यह रहा कि गोली चलने से कोई भी घायल नही हुआ है।
आप को बता दें कि थाना 5 के SHO अनिल कुमार ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पार्षद बाजवा व उन के पुत्र से अभी तक कोई सम्पर्क नही हो पाया है।






