You are currently viewing दिल्ली धरना : नवजोत सिद्धू, बावा हेनरी, राजिंदर बेरी, राजा वडिंग समेत कई विधायकों को पुलिस ने बॉर्डर पर रोका, तीखी नोंकझोंक के बाद पुलिस ने छोड़ा सभी विधायकों का रास्ता – सुने क्या बोले नवजोत सिद्धू

दिल्ली धरना : नवजोत सिद्धू, बावा हेनरी, राजिंदर बेरी, राजा वडिंग समेत कई विधायकों को पुलिस ने बॉर्डर पर रोका, तीखी नोंकझोंक के बाद पुलिस ने छोड़ा सभी विधायकों का रास्ता – सुने क्या बोले नवजोत सिद्धू

https://www.facebook.com/AmarinderSinghRaja/videos/356943508743710/

Video देखें – ऊपर नीले लिंक पर क्लिक करें !

 

पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू , जालंधर नार्थ से विधायक बावा हेनरी , जालंधर सेंट्रल विधायक राजिंदर बेरी, राजा वडिंग सहित कई विधायकों को दिल्ली पुलिस ने दिल्‍ली बॉर्डर पर रोक दिया है. ये सभी लोग मुख्यमंत्री कैप्टन के धरने पर जंतर-मंतर पर शामिल होने जा रहे थे. हालांकि विरोध के बाद पुलिस को झुकना पड़ा और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी विधायकों को पुलिस को धरने स्थल तक छोड़कर आना पड़ा। 

सिद्धू के साथ दिल्ली आ रहे कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने फेसबुक पेज पर एक लाइव वीडियो किया. इसमें उन्होंने दिखाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया.

इसके बाद सिद्धू और वडिंग की वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बहसबाजी हुई. इस दौरान पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी उलझते हुए दिखाई दिए.

पंजाब पुलिस के ये वो जवान थे जोकि नवजोत सिंह सिद्धू और दूसरे विधायकों की सुरक्षा में लगे हुए हैं.

किन मुद्दों को लेकर है प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वो कांग्रेस के विधायकों के साथ बुधवार को राजघाट पर घरना प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन के कारण माल गाड़ियों की आवाजाही की अनुमति देने के केंद्र के कथित मनाही के बीच राज्य के ‘बिजली संकट और महत्वपूर्ण आवश्यक आपूर्ति’ की स्थिति को हाईलाइट करने के लिए यह प्रदर्शन होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के बावजूद रेल मार्गों पर प्रदर्शनकारियों के अवरोध कम करने के बाद भी भारतीय रेलवे द्वारा मालगाड़ियों को न चलाने के निर्णय के कारण पंजाब में कोयला, यूरिया और डीएपी और अन्य आवश्यक आपूर्ति की कमी हो गई है.

इस कारण सभी बिजली संयंत्रों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, साथ ही कृषि संबंधी और सब्जियों की आपूर्ति में भी कमी आई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की गंभीर स्थिति को केंद्र के संज्ञान में लाने के लिए ‘प्रतीकात्मक रिले धरना’ आयोजित करने का निर्णय लिया है.