जालंधर: मशहूर पंजाबी सिंगर जी. खान ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेडी सिंगर जैसमीन अख्तर के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से कन्फ्यूज हो गए हैं। इन तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। जी. खान ने कुल पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं और रेड हार्ट इमोजी के साथ जैसमीन अख्तर को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा है- ’17 मार्च लॉक कर लो’। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
शादी का ऐलान या नए गाने का प्रमोशन?
इन वायरल तस्वीरों में जी. खान और जैसमीन अख्तर बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फैंस इस बात को लेकर भारी असमंजस में हैं कि क्या सच में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं या फिर यह महज किसी आगामी प्रोजेक्ट या नए म्यूज़िक वीडियो की शूटिंग का कोई हिस्सा है। 17 मार्च को लेकर बनाए गए इस सस्पेंस से पर्दा उठना अभी बाकी है, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
सोनम बाजवा को लेकर फैंस कर रहे जमकर ट्रोल
इस पोस्ट के बाद जहां कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं कई फैंस जी. खान की जमकर ट्रोलिंग भी कर रहे हैं। दरअसल, इससे पहले जी. खान अक्सर अपने स्टेज शोज और इंटरव्यू के दौरान मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा पर कमेंट करते रहते थे, जिसके चलते फैंस उनका नाम सोनम के साथ जोड़ने लगे थे। हाल ही में लुधियाना में हुए एक लाइव शो के दौरान जी. खान ने मंच से कहा था कि वह जल्द ही एक खुशखबरी देंगे और इस बार काम पक्का होगा। उस वक्त फैंस ने शो में ही सोनम बाजवा के नारे लगाने शुरू कर दिए थे।
कमेंट सेक्शन में आई मीम्स और तानों की बाढ़
जैसमीन अख्तर के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद अब फैंस कमेंट सेक्शन में सोनम बाजवा को लेकर खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने तो सोनम बाजवा का जिक्र करते हुए मशहूर गाने की तर्ज पर तंज कसते हुए लिख दिया, ‘रोईं ना जे याद जी खान दी आई वे’। हालांकि, यह बात भी गौर करने वाली है कि जी. खान की तरफ से किए गए कमेंट्स या फैंस की बयानबाजी को लेकर एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देखना यह होगा कि 17 मार्च को जी. खान अपने फैंस को क्या सरप्राइज देते हैं।

Has Zee Khan forgotten Sonam Bajwa and fallen for this singer? Photos of her in wedding attire go viral








