You are currently viewing पंजाब की बेटी अब सुनाएगी फैसले, महक गुप्ता बनीं जज, बढ़ाया पूरे परिवार का मान

पंजाब की बेटी अब सुनाएगी फैसले, महक गुप्ता बनीं जज, बढ़ाया पूरे परिवार का मान

संगरूर: संगरूर के निवासी रामनाथ गुप्ता और रीटा गुप्ता की बेटी महक गुप्ता ने हिमाचल न्यायिक सेवा परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर अपने माता-पिता और पूरे संगरूर जिले का नाम रोशन किया है। अपनी इस शानदार सफलता के साथ महक अब हिमाचल प्रदेश में बतौर जज अपनी सेवाएं देंगी।

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई करने वाली महक गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के प्रोत्साहन को दिया है। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि परिवार के निरंतर समर्थन और अपनी लगन के कारण ही वह यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने में सफल हो पाई हैं।

महक की इस उपलब्धि की खबर फैलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके पिता राम नाथ, ताया त्रिलोक और ताया चोखा राम, जो एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, को सुबह से ही लोग शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Punjab’s daughter will now pronounce the verdict