You are currently viewing पंजाब के 4-स्टार होटल के शेफ ने पंखे से लटककर दी जान, मौत का रहस्य बरकरार

पंजाब के 4-स्टार होटल के शेफ ने पंखे से लटककर दी जान, मौत का रहस्य बरकरार

अमृतसर: अमृतसर के एक नामी 4-स्टार होटल में बतौर शेफ काम कर रहे एक युवक द्वारा बीती रात आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर शाम लिबर्टी मार्केट स्थित भारत होटल से सूचना मिली कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी शैलेश कर्की के रूप में हुई है। शैलेश पिछले साल दिसंबर (2024) से अमृतसर के प्रतिष्ठित होटल ‘फेयरफील्ड बाय मैरियट’ में शेफ के तौर पर काम कर रहा था। घटना के वक्त वह अपने कमरे में अकेला था, जबकि उसके अन्य साथी काम पर गए हुए थे।

थाना सिविल लाइन के पुलिस अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को उत्तराखंड में सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में भी कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है, जिससे मौत के कारणों पर कोई रोशनी पड़ सके। पुलिस अब उत्तराखंड से परिवार के आने का इंतजार कर रही है। उनके बयान दर्ज करने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A chef at a 4-star hotel in Punjab hanged himself from a ceiling fan