
चंडीगढ़: पंजाब के प्रसिद्ध लोक गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नाजुक हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब जवंदा हिमाचल प्रदेश में मोटरसाइकिल चला रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल राइडिंग के शौकीन राजवीर जवंदा हिमाचल की वादियों में बाइक चला रहे थे, जब अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब यह पता चला कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। सिर की चोट और हार्ट अटैक के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके प्रशंसक लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
View this post on Instagram


Famous Punjabi singer injured in road accident




