फिरोजपुर: फिरोजपुर के गांव साबूआणा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पालतू कुत्ते के काटने से हुए रेबीज के कारण एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान महकदीप सिंह पुत्र राजबीर सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में उसे उसके अपने ही पालतू कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद इन्फेक्शन दिमाग तक फैल गया और अंततः उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से महकदीप अजीब हरकतें कर रहा था और घर वालों से भी झगड़ने लगा था। बीते कल जब उसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया, तो अचानक उसका मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। रेबीज का असर इतना बढ़ गया कि युवक ने अस्पताल के अंदर पड़े सामान और बाहर खड़ी अपनी ही कार की बुरी तरह तोड़फोड़ शुरू कर दी।
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

22-Year-Old Youth from Punjab Dies in Agony After Being Bitten by Pet Dog




