राहत की खबर! जालंधर में आज 498 मरीज हुए ठीक, कोरोना से जीती जंग

देशभर में इस समय कोरोनावायरस के चलते लोग परेशान हैं। लेकिन इसी बीच जालंधर वासियों के लिए राहत की खबर है। अगर corona पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो इसके साथ ही बढ़ी गिनती में लोग corona महामारी से ठीक भी हो रहे हैं।

जालन्धर में बीते 24 घंटों में 498 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। एक तरफ जालंधर जिले में 500 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं तो वहीं 498 मरीज कोरोनावायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

यदि पंजाब में रिकवरी रेट की बात की जाए तो लुधियाना के बाद जालंधर दूसरे नंबर पर है।