You are currently viewing पूर्व MLA राजिंदर बेरी के प्रधान बनने पर कार्यकर्ताओ में बढ़ा उत्साह, कांग्रेस नेता उमेश कुमार बोले – राजिंदर बेरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनावों में दर्ज करेगी बड़ी जीत

पूर्व MLA राजिंदर बेरी के प्रधान बनने पर कार्यकर्ताओ में बढ़ा उत्साह, कांग्रेस नेता उमेश कुमार बोले – राजिंदर बेरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनावों में दर्ज करेगी बड़ी जीत

जालंधर( PLN) वार्ड नं 13 मोहल्ला बेअंत नगर जालंधर की और से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी को जालंधर कांग्रेस प्रधान बनने पर कांग्रेस नेता उमेश कुमार , सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी के सेक्रेटरी सरदार हरमिंदर सिंह और रिटायर्ड एएसआई श्री सुखदेव मुँह मीठा करवाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। 

इस मौके उमेश कुमार ने कहा कि श्री बेरी जी के पार्टी प्रधान बनने पर जालंधर कांग्रेस में एक नई जोश की लहर आ गई है। सभी नेता व कार्यकर्ता उत्साहित है। आने वाले समय में बेरी जी की अध्यक्षता में पार्टी नई ऊंचाइयों की छुएगी और नगर निगम चुनावों में पार्टी की बड़ी जीत होगी।