You are currently viewing पंजाब में 1 दिसंबर से लगेगा नाइट कर्फ्यू , सभी होटल , मैरिज पैलेस इतने बजें हो जाएंगे बंद

पंजाब में 1 दिसंबर से लगेगा नाइट कर्फ्यू , सभी होटल , मैरिज पैलेस इतने बजें हो जाएंगे बंद

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी शहरों और गांवों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। यह नाइट कर्फ्यू 1 दिसंबर से लागू होगा।

आपको बता दें कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर का संकेत मिलते ही कई राज्यों ने रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया। गुजरात का अहमदाबाद पहला ऐसा शहर बना जहां रात्रि प्रतिबंध लागू किए गए।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि नियमों को तोड़ने वाले लोगों को 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। इतना ही नहीं सभी होटल, रेस्तरां और विवाह स्थल रात 9:30 बजे बंद हो जाएंगी। 15 दिसंबर को हालातों की समीक्षा की जाएगी।