You are currently viewing जालंधर में व्यक्ति ने लगाई खुद को आग. घटना CCTV में कैद – देखें VIDEO

जालंधर में व्यक्ति ने लगाई खुद को आग. घटना CCTV में कैद – देखें VIDEO

 

जालंधर( अमन बग्गा ) जालंधर के थाना 5 के अंतर्गत आते टेगौर नगर एरिया में राजकुमार राजू नामक व्यक्ति ने खुद को आग लगा कर खुदकुशी कर ली है।

शनिवार रात को घर के बाहर आकर राजकुमार राजू ने माचिस की तीली जलाई और खुद को आग लगा ली। आनन फानन में पास खड़े लोगों ने आग को बुझा कर उसे अस्पताल पहुंचाया । मगर आग लगने से पूरी तरह झुलसे राजू की अस्पताल में मौत हो गई।
आग लगाने की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

राजकुमार राजू की तरफ से खुद को आग लगाने के पीछे की वजह अभी तक पता नही चल सकी है। वही थाना 5 की पुलिस की तरफ से जांच जारी है।