जालंधर ( PLN) कुछ दिनों पहले काला सिंघा रोड पर स्थित प्लाई फैक्ट्री के मालिक दो भाइयों में प्रॉपर्टी विवाद के बाद बड़े भाई व भाभी पर गोली चलाने वाले आरोपी छोटे भाई लक्की ने सुसाइड कर ली है ।
जानकारी के अनुसार फिल्लोर के पास नहर में छलांग लगाकर कुछ दिन पहले लक्की ने सुसाइड कर लिया था पुलिस को मृतक की पहचान देर से हुई ।
वही आप को बता दे कि लक्की ने भाई व भाभी पर गोली चला दी थी और गोली भाभी को छूकर निकल गई थी जिस के बाद इसी सदमे में बड़े भाई की मौत हो गई थी।
जिस के बाद भाई भाभी पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी लक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और उस की तैलाश कर रही थी। अब थाना 5 की पुलिस ने पुष्टि की है कि लक्की ने आत्महत्या कर ली है।




