You are currently viewing भारत बंद दौरान भिड़ें बीजेपी कांग्रेस कार्यकर्ता. हाथापाई के दौरान जमकर बरसे पत्थर

भारत बंद दौरान भिड़ें बीजेपी कांग्रेस कार्यकर्ता. हाथापाई के दौरान जमकर बरसे पत्थर

 जयपुर में भारत बंद (Bharat Bandh) के दौरान भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई. जयपुर में भारत बंद के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा मुख्यालय को घेरने पहुंच गए. कार्यालय के सामने उन्होंने केंद्र सरकार, पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की.

 

इसी दौरान जब वे पीएम का पुतला जलाने लगे तो भाजपा युवा मोर्चा (Bjp Youth Wing) के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और यह हंगामा हाथापाई में बदल गया. इस दौरान बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी हो गई।