करतारपुरः पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने करतारपुर गुरुद्वारे का रख-रखाव पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से छीन कर ETPB यानी Evacuee Trust Property Board को दे दिया है.

पाकिस्तान (Pakistan) की नई चाल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करतारपुर गुरुद्वारे (Kartarpur Gurdwara) के रख रखाव की जिम्मेदारी नए संस्थान “प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट” की 9 सदस्यीय टीम को सौंपी गई है उसमें एक भी सिख सदस्य मौजूद नहीं है. सभी के सभी मुस्लिम चेहरों को ही बोर्ड में शामिल किया गया है।
मोहम्मद तारिक़ खान को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का सीईओ बनाया गया है.
ETPB पर है ISI का नियंत्रण
गौर करने वाली बात ये है कि पाकिस्तान में ETPB को ISI पूरे तरीके से कंट्रोल करती है. यानी अब करतारपुर गुरुद्वारे का रख रखाव आईएसआई की निगरानी में होगा.







