
जालंधर ( अमन बग्गा ) जालंधर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 61 नए केस सामने आए है। वही दुख की बात यह है कि 2 मरीजों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घँटे में 47 और मरीज ठीक हो गए है। अब तक जिले में कुल 15198 केसों में 15137 मरीज ठीक हो चुके है वही 470 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल एक्टिव केस 611 मरीज है।






