You are currently viewing DIPS आईएमटी में मनाया गया वर्ल्ड टूरिज्म डे

DIPS आईएमटी में मनाया गया वर्ल्ड टूरिज्म डे

जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स आईएमटी में बीटीटीएम विभाग द्वारा वर्ल्ड टूरिज्म डे पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सबसे पहले विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर ट्री प्लांटेशन किया। इसके बाद बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग और पीपीटी सेशन का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों और उनसे जुड़ी सांस्कृति और इस साल की थीम पर्यटन पर पुनर्विचार थीम पर पोस्टर बनाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने उस जगह से जुड़े पहरावे, खाने और ऐतिहासिक स्थानों के बारे में जानकारी दी।

पीपीटी सेशन के दौरान डॉ. केके हांडू ने बच्चों को विभिन्न देशों और अपने देश की सांस्कृति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूरिज्म, एयरलाइंस, होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में करियर बनाने के चाहवान विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास और उनसे जुड़े मुख्य स्थानों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि टूरिज्म सेक्टर किस तरह से एक देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है और देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में मदद करता है।

प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद अतरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर पर्यटन की भूमिका को जागरूक कर उसे बढ़ावा देना है। इस साल के थीम का मतलब है कि किस तरह से टूरिज्म के क्षेत्र के बारे में दोबारा सोचा जाए ताकि पर्यटन क्षेत्र को ओर अधिक टिकाऊ, समावेशी और लचीला बना सके। पर्यटन ही एक ऐसा माध्यम है जिससे एक देश दूसरे देश से जुड़ता है इसलिए हमें अपनी ऐतिहासिक सभ्यता और संस्कृति को संभाल कर रखना चाहिए।

World Tourism Day celebrated at DIPS IMT