जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशन अधीन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 115वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। समस्त कार्यक्रमों का आयोजन श्रीमती वीना अरोड़ा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर एवं श्रीमती कुलजीत कौर, डीन होलिऐस्टिक के संरक्षण में किया गया। संस्था के स्पोटर्स, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. यूनिट एवं स्पोटर्स विभाग से लगभग 100 छात्राओं ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित मैरेथन एवं साईकिल रैली मे उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भगत सिंह के जीवन एवं विचारों को समर्पित नुक्कड़ नाटक का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगत सिंह के जीवन एवं विचारधारा से परिचित करवाना रहा। इसी उपलक्ष्य में भगत सिंह के जीवन, विचारशीलता एवं उनके योगदान हेतु संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिमसें छात्राओं ने पेपर प्रस्तुति, कविता उच्चारण, वाद-विवाद इत्यादि द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भगत सिंह के जीवन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने हेतु शिक्षित किया। इसी उपलक्ष्य में लगभग 50 छात्राओं को जंग-ए-आ•ाादी, करतारपुर भ्रमण पर भी ले जाया गया। जहां छात्राओं ने भगत सिंह की जीवनी पर आधारित फिल्म देखी। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में भगत सिंह एक सम्मानीय एवं चिरस्मरणीय नाम है। हमारी युवा पीढ़ी को उनके जीवन एवं विचारधारा से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए जिसके माध्यम से निश्चय ही युवा पीढ़ी उचित दिशा प्राप्त कर अपने जीवन को प्रेरणादायक बना सकती है। इसी अवसर पर भगत सिंह के प्रति अपने भावों को व्यक्त करते हुए संस्था प्रांगण में कैंडल मार्च निकाला गया।
समस्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती कुलजीत कौर, श्रीमती वीना अरोड़ा, श्रीमती काजल पुरी, सुश्री हरमनु पाल, डॉ. नवनीत, श्रीमती रमनदीप, डॉ. बलजिंदर सिंह, डॉ. मीनू तलवाड़, सुश्री श्रुति के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय परिषद की ओर से नुक्कड़ नाटक की टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय परिषद की ओर से इस अवसर पर श्री अर्चित एवं खुशमीत उपस्थित रहे। इस अवसर पर नॉन टीचिंग स्टाफ से सुपरिटेंडेंट श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह एवं श्री रवि मैनी भी उपस्थित रहे।




