You are currently viewing कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग, लोगों को दी ये खास सलाह; बोले- हम हर सहायता के लिए उपलब्ध

कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग, लोगों को दी ये खास सलाह; बोले- हम हर सहायता के लिए उपलब्ध

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण के खतरे और उससे निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बैठक में कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य को मिलकर एक संपूर्ण सरकार के अप्रोच से काम करने की जरूरत है।

अस्पतालों को तैयारियों की मॉक ड्रिल करनी होगी और कोविड की निगरानी बढ़ानी होगी। साथ ही लोगों के साथ प्रभावी कम्यूनिकेशन भी रखना होगा ताकि समय रहते संक्रमण पर काबू पाया जा सके और प्रभावितों को सही इलाज मुहैया हो।

मनसुख मंडाविया ने कहा कि हर तीन महीने में एक बार सभी अस्पताल कोविड की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल करें। मैं सभी राज्यों को केंद्र की ओर से पूरी सहायता का भरोसा देता हूं। हमारी तैयारियों में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य का मामला कोई राजनीति का क्षेत्र नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर सहायता के लिए उपलब्ध है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि सर्दियों के मौसम में ठंड की स्थिति और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए हर तरह के बचाव के उपाय अपनाए जाएं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 288 नए मामले सामने आए। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गई है। वहीं केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,749 हो गई।

 

 

 

 

 

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Union Health Minister held a high level meeting regarding the threat of new variants of Corona, gave this special advice to the people; Said- We are available for every help