You are currently viewing जालंधर में बेखौफ बदमाश, आधी रात को घर के बाहर खड़ी कार पर तेल छिड़का और लगा दी आग, इलाके में सनसनी

जालंधर में बेखौफ बदमाश, आधी रात को घर के बाहर खड़ी कार पर तेल छिड़का और लगा दी आग, इलाके में सनसनी

जालंधर: जालंधर कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव संसारपुर में शरारती तत्वों द्वारा एक कार को आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने घर के बाहर खड़ी कार पर तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक अमन लूथर ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी कार घर के बाहर पार्क की हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे उन्हें अचानक बाहर से शोर सुनाई दिया। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनकी कार धू-धू कर जल रही थी।

आनन-फानन में उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा काफी जल चुका था। पीड़ित ने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक नकाबपोश शख्स दिखाई दिया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चेहरा ढका हुआ एक शख्स आता है, कार पर कोई ज्वलनशील पदार्थ (तेल) छिड़कता है और आग लगाकर मौके से फरार हो जाता है।

वहीं, थाना कैंट के एएसआई गुरदीप चंद ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Unafraid miscreants in Jalandhar