You are currently viewing जालंधर में सस्पेंड SHO की मुश्किलें बढ़ीं, अब भूषण कुमार के खिलाफ जोड़ दी गई ये धारा

जालंधर में सस्पेंड SHO की मुश्किलें बढ़ीं, अब भूषण कुमार के खिलाफ जोड़ दी गई ये धारा

जालंधर: जालंधर के फिल्लौर थाने के तत्कालीन एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं से अभद्र और डबल मीनिंग बातें करने के आरोप में सस्पेंड होने के बाद, अब एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा भी जोड़ दी गई है।

एसएचओ पर आरोप है कि जब एक रेप पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ शिकायत लेकर थाने आई, तो उसने बच्ची से कहा, “तुम मुझे बहुत सुंदर लगती हो।” इतना ही नहीं, आरोप है कि एसएचओ ने बच्ची को चूमने की भी कोशिश की।

यह मामला 9 अक्टूबर का है, जब रेप पीड़िता की मां शिकायत लेकर थाना फिल्लौर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि एसएचओ ने पहले उसके साथ भद्दी बातें कीं और उसे अकेली मिलने के लिए कहा। इसके बाद उसने उसकी बेटी के साथ भी गलत बातें कीं और छेड़छाड़ का प्रयास किया।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए पहले महिला आयोग ने एसएचओ को खूब लताड़ लगाई थी। इसके बाद विभाग ने महिलाओं से डबल मीनिंग बातें करने के चलते एसएचओ को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया था और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

अब इस मामले में पॉक्सो एक्ट जुड़ने से एसएचओ पर शिकंजा और कस गया है। एसएसपी नरिंदर पाल सिंह ने बताया कि एएसपी मनजीत कौर के सुपरविजन में की गई जांच की रिपोर्ट पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेज दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Trouble mounts for SHO Bhushan Kumar