You are currently viewing लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला समेत मोटरसाइकिल सवार की मौत

लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला समेत मोटरसाइकिल सवार की मौत

लुधियाना: लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में सुबह-सुबह दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, हादसा समराला के नजदीक गांव कोटला समशपुर में हुआ। एक मां और उसका बेटा हेडन गांव से समराला की तरफ आ रहे थे कि वे कुछ सामान घर पर भूल गए और जब कोटला समशपुर से घर लौटने के लिए मुड़े तो लुधियाना की तरफ से तेज रफ्तार रेसर बाइकर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक टक्कर से रेसर बाइक सवार और एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि एक्टिवा चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे घायल हालत में सिविल लाया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेसर बाइक में आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। मृतक महिला की पहचान हेडन ते तोर निवासी परमिंदर सिंह (50) की पत्नी परमिंदर कौर के रूप में हुई है, जबकि मोटरसाइकिल सवार की पहचान चंडीगढ़ निवासी विवेक (42) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान सनप्रीत सिंह पुत्र परमिंदर सिंह निवासी हेडन के रूप में हुई है।

सिविल अस्पताल समराला के डॉक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि रेसर बाइक और एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार महिला और रेसर बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल अवस्था में हमारे पास लाया गया जिसका इलाज चल रहा है।

Tragic accident on Ludhiana-Chandigarh highway