You are currently viewing लुधियाना में दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, रेलिंग से टकराकर मौके पर मौत; चालक काबू- दो बच्चियों का पिता था मृतक

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, रेलिंग से टकराकर मौके पर मौत; चालक काबू- दो बच्चियों का पिता था मृतक

लुधियाना: लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार शख्स को टक्कर मार दी। रेलिंग से टकराने के बाद शख्स की मौके पर मौत हो गई।

मृतक की पहचान बरोटा रोड शिमलापुरी निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। संदीप की 2 बेटियां है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्टिवा सवार युवक पुल पर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में ट्रक आया और उसके साइड मार दी। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग से टकरा गया।

मृतक संदीप कुमार इलेक्ट्रॉनिक सामान की मार्केटिंग का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह किसी पार्टी से मिलने के लिए जा रहा था। फिलहाल संदीप के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर
जल्दी करें इन नंबरों पर Call📱
0181–5044888, 0172–5219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Tragic accident in Ludhiana: Scooty rider hit by a truck, died on the spot after colliding with the railing; Driver controlled – deceased was father of two girls