You are currently viewing जालंधर में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, पंजाब के इन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

जालंधर में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, पंजाब के इन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़: देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कल पंजाब के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा आज लुधियाना में जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड सहित रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लेने वाले स्कूलों के लिए 27 जनवरी को अवकाश की घोषणा की है। वहीं, जालंधर प्रशासन ने ऐलान किया है कि 27 जनवरी को जिला के सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूल बंद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अन्य जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले स्कूलों में कल छुट्टी की घोषणा की गई है। इस संबंध में लुधियाना की उपायुक्त सुरभि मलिक ने कहा कि यह अवकाश आयोजनों में भाग लेने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू रहेगा।

Tomorrow all schools will remain closed in Jalandhar holiday announced in these schools of Punjab