You are currently viewing जालंधर में कोक पीने के बहाने बाइक उड़ाने आया चोर, लोगों ने जमकर की छित्तर परेड; पुलिस को न सौंपने की बताई ये वजह

जालंधर में कोक पीने के बहाने बाइक उड़ाने आया चोर, लोगों ने जमकर की छित्तर परेड; पुलिस को न सौंपने की बताई ये वजह

जालंधर: जालंधर जिले के नकोदर तहसील स्थित गांव समरावां में ग्रामीणों द्वारा ‘ऑन द स्पॉट’ फैसले का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ लोगों ने एक बाइक चोर को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद ही उसकी जमकर ‘छित्तर परेड’ (धुनाई) कर दी। ग्रामीणों का तर्क था कि पुलिस कार्रवाई पर उन्हें भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने खुद ही उसे सबक सिखाया।

घटना बस अड्डे के पास एक दुकान के बाहर की है। जानकारी के अनुसार, चोर ग्राहक बनकर वहां आया था। उसने पहले दुकान से कोक की बोतल खरीदी और फिर बाहर खड़ी एक बाइक पर जाकर बैठ गया। उसने इधर-उधर देखा और मौका पाते ही बाइक स्टार्ट कर ली। जैसे ही उसने बाइक घुमाई, पास की दुकान में बैठे बाइक मालिक की नजर उस पर पड़ गई। युवक ने तुरंत भागकर उसे दबोच लिया और बाइक की चाबी निकाल ली।

हंगामा सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम ‘रमजान’ बताया, लेकिन वह अपने पास कोई आधार कार्ड या पहचान पत्र नहीं दिखा सका। स्थानीय निवासी मनजीत ने बताया कि आरोपी झूठ बोल रहा था और अपने गांव या शहर की सही जानकारी नहीं दे रहा था।

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि लोगों ने चोर को पुलिस को नहीं सौंपा। ग्रामीणों का कहना था, “पुलिस के हिसाब से इसने अभी चोरी की नहीं थी (क्योंकि वह पकड़ा गया), इसलिए पुलिस इसे कोई बड़ा जुर्म नहीं मानती।” लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस या तो उसे सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देती या फिर ‘सेटिंग’ करके मामला रफा-दफा कर देती। इसी वजह से गुस्साए ग्रामीणों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए चोर की खुद धुनाई की और उसे भविष्य में गांव में दोबारा न दिखने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Thief steals bike in Jalandhar