You are currently viewing नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला…एक और छात्र ने की खुदकुशी, 10 दिन में तीसरी घटना

नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला…एक और छात्र ने की खुदकुशी, 10 दिन में तीसरी घटना

कोटा: कोटा में एक और छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। राजस्थान का कोचिंग हब कहा जाने वाले कोटा इस साल भी स्टूडेंट सुसाइड को लेकर चिंता का विषय बन गया है।

राज्य सरकार और प्रशासन की कई कोशिश के बावजूद छात्रों के आत्महत्या का सिलसिला जारी है। पिछले 10 दिनों में कोटा में तीन छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। शुक्रवार को कोटा में बीटेक की तैयारी कर रहे नूर मोहम्मद ने आत्महत्या कर ली।

27 वर्षीय छात्र नूर मोहम्मद पुत्र मैनुद्दीन उत्तर प्रदेश के 503-के वीरपुर कटरु गोंडा का रहने वाला था। बीटेक की तैयारी के लिए कोटा के विज्ञान नगर में पीजी में रह रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र पिछले चार साल से कोटा में ही था।

शुक्रवार को अपने रूम में पंखे पर फंदा लाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छात्र के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है, परिवार के आने के बाद मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस मामले की जांच की जा रही है। अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। छात्र के करीबियों और दोस्तों से जानकारी ली जा रही है।

बता दें कि पिछले साल कोटा में 29 छात्र-छात्राओं ने सुसाइड किया था और 2024 की शुरुआत में भी यह गिनती रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 10 दिन में तीन छात्रों ने आत्महत्या की है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

इनमें दो छात्र उत्तर प्रदेश और एक छात्रा राजस्थान के झालावाड़ का ही रहने वाली थी। जिस छात्रा ने अपनी जान दी है उसका 2 दिनों बाद ही JEE Mains का एग्जाम था। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने माता-पिता से इसके लिए माफी मांगी है।

The trend of suicide is not stopping…another student commits suicide third incident in 10 days