You are currently viewing स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

जालंधर (अमन बग्गा): स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल जालंधर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व स्कूल चेयरमैन लवलेंद्र वर्मा व स्कूल की मुख्याध्यापिका जतिंद्र कौर मान की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा व श्री कृष्ण की पोशाक पहनकर नृत्य का जो समा बांधा देखते ही बन रहा था। स्कूल परिसर को श्री कृष्ण जन्म के लिए शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया। कृष्ण जी के झूले में राधा-कृष्ण की झांकी देखते ही बन रही थी। कन्हैया के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने सबका मन मोह रहे थे।

स्कूल के बच्चों को मिठाई वितरण कर प्रधानाचार्या ने कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। अंत में स्कूल की मुख्याध्यापिका जतिंद्र कौर मान ने बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

The festival of Shri Krishna Janmashtami was celebrated with great pomp in Swami Mohan Das Model School