You are currently viewing प्रशंसा पत्र देकर DIPS मैनेजमेंट द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

प्रशंसा पत्र देकर DIPS मैनेजमेंट द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

जालंधर (अमन बग्गा): शिक्षकों के इस दिन को खास बनाने के लिए डिप्स चेन के सभी स्कूल और कॉलेजों में टीचर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्स मैनेजमेंट द्वारा टीचर्स को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा विशेष मॉर्निंग सभा का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी कविता और स्पीच के माध्यम से इस दिन की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उसके बाद बच्चों ने अपने शिक्षकों के बारे में अपने विचार और भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि टीचर्स न केवल उन्हें कक्षा में पढ़ाते है बल्कि उनके साथ अपने जीवन के उन अनुभवों को भी सांझा करते है जिनसे उऩ्हें प्रेरणा मिलती है। वह बताते है कि किस तरह से वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है।

एक पीरियड के लिए बच्चों ने स्वंय शिक्षक बन कर कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली और अपने सहपाठियों को पढ़ाया। सभी टीचर्स ने मिलकर केक कटिंग की और बच्चों ने उन्हें कार्ड देकर शिक्षक दिवस की बधाई दी। सभी विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण को याद करते हुए हमेशा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और अपने टीचर्स का आर्शीवाद लेकर हमेशा उनकी बात मानने का वादा किया।सीनियर्स द्वारा शिक्षकों के लिए विभिन्न तरह की फन गेम्स का आयोजन किया गया।

प्रिंसिपल्स ने विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा कि एक शिक्षक अपनी शिक्षा के माध्यम से न केवल बच्चों को पढ़ाते है बल्कि एक व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का निर्माण करते है। टीचर्स एक शीशे की तरह होते है जिनमें बच्चे खुद को देखकर संवार सकते है और अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते है। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह,जशन सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी प्रिंसिपल्स, टीचर्स और स्टाफ को टीचर्स डे को शुभकमनाएं दी।

Teachers were honored by DIPS Management by giving a letter of appreciation