जालंधर (अमन बग्गा): हर साल 5 सितंबर को शिक्षक को सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस उत्सव की तरह मनाया जाता है। शिक्षक दार्शनिक, विद्वान औऱ राजनीतिज्ञ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ. एस राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था।
स्वामी मोहन दॉस मॉडल स्कूल में शिक्षक दिवस मुख्याध्यापिका जतिंद्र कौर की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा सभी शिक्षको को उपहार देकर सम्मानित किया। उनके सम्मान में पार्टी व लंच का बड़ा सुंदर इंतजाम किया गया। शिक्षकों द्वारा कई प्रकार के फन गेम्स व डांस प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका जतिंद्र कौर ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके द्वारा गरीबी को दूर किया जा सकता है तथा किसी भी देश को शिखर पर पहुंचाया जा सकता है।




