जालंधर (अमन बग्गा): 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस डीएवी स्कूल में विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करना था। यहां सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल के लिए होनहार 9वीं कक्षा के विद्यार्थी सुखजीत सिंह ने प्रथम पोजीशन प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर स्कूल से चेयरमैन लवलेंद्र वर्मा व स्कूल की मुख्याध्यापिका जतिंद्र कौर मान ने बच्चों को बधाई दी था सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Sukhjit Singh illuminated the name of Swami Mohan Das Model School, got first position in essay competition




