You are currently viewing जालंधर के श्रेयांश जैन ने शतरंज ट्रायल्स में हासिल किया प्रथम स्थान, 70वीं पंजाब राज्य स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में करेंगे जालंधर जिले का प्रतिनिधित्व

जालंधर के श्रेयांश जैन ने शतरंज ट्रायल्स में हासिल किया प्रथम स्थान, 70वीं पंजाब राज्य स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में करेंगे जालंधर जिले का प्रतिनिधित्व

जालंधर: जालंधर के होनहार अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 70वीं जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता सत्र 2026-27 के अंडर-17 बॉयज शतरंज ट्रायल्स में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

इस शानदार उपलब्धि के साथ श्रेयांश जैन का चयन जालंधर जिले की अंडर-17 बॉयज शतरंज टीम में हुआ है। अब वह आगामी 26 से 29 नवंबर 2026 तक संगरूर में आयोजित होने वाली 70वीं पंजाब राज्य स्कूल शतरंज प्रतियोगिता (2026-27) में जालंधर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

श्रेयांश की इस उपलब्धि से जालंधरवासियों, खेल प्रेमियों और शतरंज जगत में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। उनकी इस सफलता को निरंतर मेहनत, अनुशासन, लगन और शतरंज के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स स्कूल की सी. जे. आर. ब्रांच की प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली मनोचा जी, स्कूल के अन्य अध्यापकों, प्रबंधन समिति तथा स्कूल के शतरंज कोच श्री चंद्रेश बक्शी ने श्रेयांश जैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि श्रेयांश पंजाब राज्य प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जालंधर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

Shreyansh Jain from Jalandhar secured the first position in the chess trials; he will represent Jalandhar